शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Farhan Akhtar, जाने कौन है जावेद अख्तर की होने वाली बहू Shibani Dandekar

By: Pinki Fri, 18 Feb 2022 09:02:55

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Farhan Akhtar, जाने कौन है जावेद अख्तर की होने वाली बहू Shibani Dandekar

पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई। शादी का पूरा बंदोबस्त फरहान के खंडाला वाले फार्महाउस में किया गया है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही केवल शामिल रहेंगे। फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ में दावा है कि दोनों निकाह पढ़ेंगे। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों मराठी रीति-रिवाज में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हुआ।

shibani dandekar haldi ceremony,shibani dandekar,farhan akhtar haldi ceremony,farhan akhtar,shibani dandekar wedding,bollywood news,entertainment

जानकारी के मुताबिक, शादी में सिर्फ 50 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसमें मेयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी नाम है। हालांकि, इस अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दे, जावेद अख्तर की होने वाली बहू शिबानी दांडेकर का जन्म एक मराठी परिवार में 27 अगस्त 1981 को पुणे के महाराष्ट्र में हुआ था। शिबानी दांडेकर पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी से बतौर एंकर की थी। भारत आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया। शिबानी ने 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को-होस्ट किया था।

shibani dandekar haldi ceremony,shibani dandekar,farhan akhtar haldi ceremony,farhan akhtar,shibani dandekar wedding,bollywood news,entertainment

शिबानी मशहूर वीजे और सिंगर अनुषा दांडेकर की बहन हैं। उनकी एक और बहन है जिसका नाम अपेक्षा है। शिबानी अपनी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। शिबानी को भी संगीत का शौक है, बल्कि वह खुद एक गायिका हैं। उनका एक म्यूजिक बैंड भी है, जिसका नाम डी-मेजर है।

शिबानी का ज्यादातर बचपन ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में बीता हैं। शिबानी ने फिल्मों, टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। शिबानी की पहली फिल्म 'रॉय' थी। इससे पहले वह मराठी मूवी 'टाइमपास' और 'संघर्ष' में कैमियो रोल में दिखी थीं। शिबानी 'झलक दिखला जा 5', 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट थीं। रियलिटी शोज में भी शिबानी दांडेकर अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। शिबानी ने वेब सीरीज 'फोर मॉर शॉट्स प्लीज 2' और 'होस्टेज 2' में काम किया है।

shibani dandekar haldi ceremony,shibani dandekar,farhan akhtar haldi ceremony,farhan akhtar,shibani dandekar wedding,bollywood news,entertainment

'रॉय' के बाद शिबानी 'शानदार', 'सुल्तान', 'नूर' जैसी मूवीज में दिखीं, लेकिन शिबानी का फिल्मी करियर खास सक्सेसफुल नहीं रहा। इससे बेहतर शिबानी ने टीवी पर किया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com